भारत 9 विकेट से जीता 4th20-20 मैच
भारत ने 9 विकेट से जीता चौथा टी-20: गिल-जायसवाल की विंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप; सीरीज 2-2 से बराबर गिल- जायसवाल ने जिताया, अर्शदीप की सटीक गेंदबाजी भारतीय टीम ने (बैटिंग, बॉल और फील्डिंग) तीनों की विभागों ने सराहनीय प्रदर्शन किया, लेकिन जीत का श्रेय युवा ओपनर्स गिल-जायसवाल की जोड़ी को गया। अर्शदीप ने भी शानदार गेंदबाजी की, लेकिन रन भी खुब लुटाए। ऐसे में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज ने 57 रन पर चार विकेट गंवाने के बावजूद 178 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इस स्कोर में हेटमायर और शाई होप का योगदान अहम रहा। हेटमायर ने होप और ओडियन स्मिथ के साथ उपयोगी साझेदारियां कीं। इस पारी के शुरुआती ओवर्स में कुलदीप-अर्शदीप के कॉम्बिनेशन ने कैरेबियंस को दवाब में डाल दिया था, लेकिन शाई होप की पारी ने संभाला। 179 रन का टारगेट चेज करने उतरे भारतीय ओपनर्स लय में दिखे और पावरप्ले में 66 रन जड़े दिए। गिल-जायसवाल की जोड़ी ने इस शुरुआत को आगे बढ़ाया और विंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी कर डाली, जो भारतीय टीम की जीत का सबसे बड़ा कारण रही। जायसवाल ने चौका जमाकर पूरा किया प...