IPL में प्राइज मनी के लिए नहीं खेलती टीमें
IPL में प्राइज मनी के लिए नहीं खेलती टीमें:प्लेऑफ में न भी पहुंचे तो करोड़ों की कमाई…मगर 20% BCCI को देना जरूरी YouTube 10 टीमें, 70+ मैच और 52 दिन का महासमर...IPL 2023। तालियों की गूंज और पैसे की चकाचौंध का मेला अब खत्म हो चुका है। हिस्सा लेने वाली 10 टीमों में से एक चैंपियन को 20 करोड़ का प्राइज मिला। प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीन और टीमों को भी कैश प्राइज मिले। मगर बाकी 6 टीमें खाली हाथ लौट गईं!!! नहीं, दरअसल ऐसा नहीं है। IPL में हिस्सा लेने वाली टीमों के लिए प्राइज मनी तो कमाई का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा है। 70 हजार करोड़ की ब्रांड वैल्यू पार कर चुकी IPL में हिस्सा लेने वाली हर टीम मालामाल हो रही है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर IPL की ये टीमें बनती कैसे हैं, एक टीम ओनर बनने के लिए क्या करना पड़ता है? और फिर कमाई का गणित क्या है? जानिए, IPL की फ्रेंचाइजी का पूरा अर्थशास्त्र… पहले समझिए, आखिर IPL की टीमें बनती कैसे हैं ऑक्शन में तय होता है टीम का ओनर…ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए भी 3000 करोड़ का वैल्युएशन जरूरी BCCI तय करती है कि IPL में कब नई टीम जोड़नी है। टीम की ओनरशिप का फैसला ...