मोहित शर्मा GT
GT vs MI, Indian Premier League 2023: गुजरात टाइटंस (GT) ने इस सीजन के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 62 रनों से मात देने के साथ लगातार दूसरे सीजन फाइनल में जगह बना ली है.
गुजरात के लिए इस मैच में बल्ले से जहां शुभमन गिल का कमाल देखने को मिला. वहीं गेंद से मोहित शर्मा ने कमाल दिखाते हुए अपने 2.2 ओवरों में सिर्फ 10 रन देते हुए 5 विकेट हासिल किए.
34 साल के मोहित शर्मा की आईपीएल में वापसी किसी प्रेरणा से कम नहीं है. साल 2022 के सीजन के लिए जब प्लेयर ऑक्शन की प्रक्रिया हुई थी तो उसमें मोहित को किसी भी टीम ने अपना हिस्सा नहीं बनाया था. इसके बाद पिछले सीजन वह गुजरात टाइटंस टीम के लिए बतौर नेट गेंदबाज की भूमिका को अदा करते हुए दिखाई दिए थे.
अब इस सीजन गुजरात ने उन्हें अपनी मुख्य टीम हिस्सा बनाने का फैसला किया जो अब तक पूरी तरह से सही साबित हो हुआ है. मोहित इस सीजन अब तक 13 पारियों में 13.54 के औसत से कुल 24 विकेट हासिल कर चुके हैं. पर्पल कैप लिस्ट में मोहित शर्मा अभी मोहम्मद शमी और राशिद खान के बाद तीसरे स्थान पर काबिज हैं.
मोहित शर्मा ने मुंबई के खिलाफ मुकाबले में 5 विकेट लेने के बाद कहा कि वह खुद को काफी भाग्यशाली मानते हैं, जो वह ऐसा करने में कामयाब हो सके. सूर्या और तिलक जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे. उससे दबाव जरूर हम पर बन रहा था. लेकिन हम उन्हें आउट करके मैच को पूरी तरह से अपनी तरफ मोड़ने में कामयाब रहे.
सूर्यकुमार के खिलाफ गेंदबाजी रणनीति का भी मोहित ने किया खुलासा
सूर्यकुमार यादव जब खतरनाक तरीके से रन बना रहे थे तो उस समय मोहित शर्मा ने उन्हें बोल्ड करते हुए गुजरात को एक बड़ी सफलता दिलाई थी. इसी को लेकर मोहित ने कहा कि उन्होंने पहले ही फैसला कर लिया था कि वह सूर्यकुमार के खिलाफ बॉलिंग करते समय अधिक प्रयोग नहीं करेंगे. क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो सूर्या के लिए रन बनाना काफी आसान हो जाता है. आपको सिर्फ अपनी लाइन लेंथ पर ध्यान देना होता है. अगर वह शॉट मारने में कामयाब होते हैं तो आपको परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकि उनके आउट होते ही आप मैच में वापसी कर लेते हैं.
आईसीसी को ग्रुप ऑफ द ईयर में सिर्फ उन्हीं क्रिकेटरों को मौका दिया जाता है जो समय के साथ वनडे क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी, बल्लेबाजी या हरफनमौला प्रदर्शन से सभी को चकित कर दें, इसी तरह के खिलाड़ियों को आईसीसी की टीम में जगह दी जाती है।
आईसीसी वनडे 2022 की टीम में भारत, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जबकि बांग्लादेश, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के एक-एक खिलाड़ी को इस टीम में जगह मिली है। इस टीम से जुड़े खिलाड़ियों में बाबर आजम (कमांडर, पाकिस्तान), श्रेयस अय्यर (भारत), मोहम्मद सिराज (भारत), टॉम लाथम (विकेटकीपर, न्यूजीलैंड), ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया), शाई ट्रस्ट (वेस्टइंडीज), मेहंदी हसन शामिल हैं। (बांग्लादेश), अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज), सिकंदर रजा (जिम्बाव्वे), ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड), एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया)।
भारत की ओर से श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज को स्थान मिला है, खास बात यह है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने 2022 में अपने खेल से सबको चकित कर दिया था, जिससे उन्हें आईसीसी वनडे टीम में जगह मिली। इस साल भी इन दोनों खिलाड़ियों से उम्मीद है कि भारतीय प्रशंसक अच्छा प्रदर्शन करें।
Comments
Post a Comment