एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप 2023: भारत ने फ़ाइनल में ईरान को हराकर 8वीं बार जीता ख़िताब
एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप 2023: भारत ने फ़ाइनल में ईरान को हराकर 8वीं बार जीता ख़िताब
भारतीय कप्तान पवन सहरावत ने मैच में एक सुपर 10 भी हासिल किया।
पहले हाफ़ में भारतीय टीम ने 23-11 की मज़बूत बढ़त बनाए रखी। हालांकि, ईरानी कप्तान मोहम्मदरेज़ा शादलू चियानेह ने दो अंकों की रेड के बाद एक सुपर रेड के साथ 29वें मिनट में भारत को पहली बार ऑल आउट करने में सफलता हासिल की।
एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में छह टीमों टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें भारत, ईरान, जापान, कोरिया, चीनी ताइपे और हांगकांग शामिल थे। भारत ने लीग स्टेज के सभी पांच मैचों में जीत हासिल की और अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज़ रहा। लीग स्टेज में ईरान को सिर्फ़ एक हार का सामना करना पड़ा जो उन्हें भारत से मिली और इस हार के साथ वे अंक तालिका में दूसरा स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता के लीग मुक़ाबलों में भारत ने अपनी सबसे बड़ी जीत पहले दिन कोरिया (76-13) के ख़िलाफ़ दर्ज की। वहीं, भारतीय टीम को सबसे कम अंतर की जीत प्रतियोगिता के तीसरे दिन गुरुवार को ईरान (33-28) के ख़िलाफ़ मिली
एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के 8 बार की विजेता भारतीय कबड्डी टीम के सामने अगली बड़ी चुनौती एशियाई खेल 2023 होगी जिसका आयोजन चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होना निर्धारित है। ग़ौरतलब है कि एशियाई खेलों की कबड्डी स्पर्धा में ईरान मौजूदा चैंपियन है, जिसने 2018 में जकार्ता में आयोजित एशियन गेम्स के सेमी-फ़ाइनल में भारत को हराया था।
Comments
Post a Comment