दलीप ट्रॉफी
मौजूदा सीजन की बात करें तो इस पर दलीप ट्रॉफी में हिस्सा लेने जा रही 6 जोनल टीमों में 28 IPL स्टार हिस्सा ले रहे हैं। इस स्टोरी में देखेंगे दलीप ट्रॉफी का शेड्यूल, IPL में प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले खिलाड़ियों का करियर और पिछले सीजन में प्रदर्शन और ये भविष्य की टीम इंडिया में कहां फिट बैठ सकते हैं। शुरुआत करते हैं मौजूदा सीजन के शेड्यूल से
28 जून से 12 जुलाई तक आयोजन, 6 टीमें हिस्सा लेंगी
इन IPL स्टार्स पर रहेगी नजरें...
1. रुतुराज गायकवाड : 600 से ज्यादा रन बनाए
ऋतुराज गायकवाड वेस्ट जोन में चुने गए हैं। गायकवाड ने डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए डेवेन कॉन्वे के साथ लाजवाब ओपनिंग की है। दोनों ने मौजूदा सीजन में पहले विकेट के लिए 849 रन बनाए हैं। गायकवाड ने 28 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। उनके नाम 1941 रन हैं। इनमें 6 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं। ऐसे में गायकवाड ओपनिंग के अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
Comments
Post a Comment