Posts

भारत 9 विकेट से जीता 4th20-20 मैच

Image
  भारत ने 9 विकेट से जीता चौथा टी-20: गिल-जायसवाल की विंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप; सीरीज 2-2 से बराबर गिल- जायसवाल ने जिताया, अर्शदीप की सटीक गेंदबाजी भारतीय टीम ने (बैटिंग, बॉल और फील्डिंग) तीनों की विभागों ने सराहनीय प्रदर्शन किया, लेकिन जीत का श्रेय युवा ओपनर्स गिल-जायसवाल की जोड़ी को गया। अर्शदीप ने भी शानदार गेंदबाजी की, लेकिन रन भी खुब लुटाए। ऐसे में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज ने 57 रन पर चार विकेट गंवाने के बावजूद 178 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इस स्कोर में हेटमायर और शाई होप का योगदान अहम रहा। हेटमायर ने होप और ओडियन स्मिथ के साथ उपयोगी साझेदारियां कीं। इस पारी के शुरुआती ओवर्स में कुलदीप-अर्शदीप के कॉम्बिनेशन ने कैरेबियंस को दवाब में डाल दिया था, लेकिन शाई होप की पारी ने संभाला। 179 रन का टारगेट चेज करने उतरे भारतीय ओपनर्स लय में दिखे और पावरप्ले में 66 रन जड़े दिए। गिल-जायसवाल की जोड़ी ने इस शुरुआत को आगे बढ़ाया और विंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी कर डाली, जो भारतीय टीम की जीत का सबसे बड़ा कारण रही।  जायसवाल ने चौका जमाकर पूरा किया प...

भारत नौंवी बार बना सैफ फुटबॉल चैंपियन, फाइनल में कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में हराया

Image
  भारत नौवीं बार सैफ फुटबॉल चैंपियन बना, फाइनल में कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में हराया आठ बार की चैंपियन भारतीय टीम के सामने फाइनल में ऐसी टीम थी, जो अपना पहला सैफ चैंपियनशिप खेल रही थी। फिर भी भारतीय टीम को कांटे की टक्कर मिली। बेंगलुरु: गैट चैंपियन भारत ने फाइनल में कुवैत को हराकर नौवीं बार सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। दोनों का ही रिकॉर्ड 90 मिनट के बाद एक्स्ट्रा टाइम तक 1-1 के स्कोर पर था। ऐसे में मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकला, जहां भारत ने अपने घरेलू दर्शकों के बीच कतर को 5-4 से हराया। इससे पहले शुरूआत में भी भारत ने लेबनान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था। भारतीय टीम दूसरी बार कुवैत से खेल रही थी, इससे पहले ग्रुप-ए में दोनों चैंपियनशिप का मुकाबला 1-1 से ड्रा रही थी। पेनल्टी शॉटआउट में भारत ने जीता गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने डेव लेक पेनल्टी बचाई और इस तरह भारत ने 5-4 से सैफ फुटबॉल चैंपियन का फाइनल जीता। पेनल्टी शूटआउट के पांच राउंड के बाद भी स्कोर 4-4 था, जिसके बाद सदन डैथ का निर्णय हुआ। महेश नोरेम ने स्कोर बनाया और भारत के गोलकीपर गुरप्रीत संध...

भारतीय फुटबॉल की दीवार, गोलकीपर संधू ने पेनल्टी में जान लगा दी, जीत के बाद पूरे स्टेडियम में दिखा जोश

Image
  भारतीय फुटबॉल की दीवार, गोलकीपर संधू ने पेनल्टी में जान लगा दी, जीत के बाद पूरे स्टेडियम में दिखा जोश भारतीय फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए लगातार दूसरी बार सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई। अब खिताबी जंग कुवैत से होगी, जिसे हराकर ही भारत सेमीफाइनल आया था। बेंगलुरु: भारतीय फुटबॉल टीम ने लेबनान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। अब बुधवार को फाइनल में मेजबान टीम का सामना कुवैत से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 1-0 से पराजित किया। भारत और लेबनान की टीम निर्धारित समय के बाद एक्स्ट्रा टाइम में भी गोल नहीं कर सकी, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट से फैसला हुआ। शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम के लिए करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री, अनवर अली, नाओरेम महेश सिंह और उदांता सिंह कुमाम ने गोल किए। वहीं लेबनान के लिए वालिद शऊर और मोहम्मद सादेक ही गोल कर सके जबकि हसन मातोक और खलील बदेर चूक गए। भारत की नई दीवार ब्लू टाइगर्स की इस जीत में मैन ऑफ द मैच चुने गए गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू, जो हुसैन जीन के खिलाफ आमने-स...

एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप 2023: भारत ने फ़ाइनल में ईरान को हराकर 8वीं बार जीता ख़िताब

Image
  एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप 2023: भारत ने फ़ाइनल में ईरान को हराकर 8वीं बार जीता ख़िताब प्रतियोगिता के लीग मुक़ाबलों में अपराजित रहने वाली भारतीय टीम ने फ़ाइनल में ईरान को 42-32 से शिकस्त दी ।   रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया के बुसान में डोंग-यूई इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी सेओकडांग सांस्कृतिक केंद्र में शुक्रवार को भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप 2023 के फ़ाइनल में ईरान को 42-32 से हराकर अपना 8वां ख़िताब हासिल किया। प्रतियोगिता के 9 संस्करणों में से 8 बार भारत ने यह ख़िताब जीता है जबकि एक बार ईरान ने साल 2003 में जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम शुरुआत में पिछड़ रही थी, हालांकि उन्होंने जल्दी ही बेहतरीन वापसी करते हुए 10वें मिनट में कप्तान पवन सहरावत और असलम इनामदार की सफल रेड की मदद से ईरानी टीम को ऑल आउट कर दिया। भारतीय कप्तान पवन सहरावत ने मैच में एक सुपर 10 भी हासिल किया। मैच में अपनी लय को बरक़रार रखते हुए, भारतीय कबड्डी टीम ने हरफ़नमौला प्रदर्शन की मदद से ईरान के ख़िलाफ़ अहम बढ़त हासिल की। इस बीच मौजूदा चैंपियन भारत ने ईरान को कुछ आसान बोनस अंक दिए। लेकिन, 19वे...

वर्ल्ड कप के 14 सुपर मुकाबले, IND-PAK पर सबकी नजर:पहला मैच इंग्लैंड VS न्यूजीलैंड, पिछली बार सुपर ओवर में वर्ल्ड कप हारे थे कीवी

Image
  वर्ल्ड कप के 14 सुपर मुकाबले, IND-PAK पर सबकी नजर: पहला मैच इंग्लैंड VS न्यूजीलैंड, पिछली बार सुपर ओवर में वर्ल्ड कप हारे थे कीवी भारत में अक्टूबर-नवंबर में 46 दिन तक वनडे वर्ल्ड होगा, 48 मैच खेले जाएंगे। इनमें से 14 ऐसे सुपर मुकाबले हैं, जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। पहला ही मैच पिछले वर्ल्ड कप की विजेता और उप-विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा। न्यूजीलैंड पिछला वर्ल्ड कप सुपर ओवर में हारी थी। ऐसे में इन दोनों टीमों का ओपनिंग मैच दिलचस्प होगा। हमेशा की तरह इस बार भी इंडिया-पाकिस्तान का मैच सबसे ज्यादा प्रेशर वाला होगा। अब तक हुए 12 वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 7 मैच हुए हैं और ये सातों मुकाबले भारत ने जीते हैं। जानिए वर्ल्ड कप के ये 14 मैच अहम क्यों, इन्हें खेलने वाली टीमों की हिस्ट्री क्या, शुरुआत भारत से 1. पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से पहला मुकाबला, अब तक 12 बार भिड़े, भारत सिर्फ 4 बार जीता भारत का पहला मैच 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से 8 अक्टूबर को चेन्नई में है। वनडे वर्ल्ड कप में दोनों अब तक 12 बार टकराईं, 8 बार ऑस्ट्रेलिया और महज 4 बार भारत को...

सुपर ओवर में Netherlands ने WI को हराया, Logan van Beek बने हीरो

Image
  सुपर ओवर में Netherlands ने WI को हराया, Logan van Beek बने हीरो आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर के मैच में नीदरलैंड की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज को सुपर ओवर में हराया। कैरेबियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 374 रन टांगे। हालांकि नीदरलैंड की टीम बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के चलते मैच को टाई कराने में सफल रही। इसके बाद सुपर ओवर में टीम बाजी मारने में सफल रही। आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर के सबसे रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज को हार का स्वाद चखाया है। कैरेबियाई टीम 374 रन का बचाव नहीं कर सकी और मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर में नीदरलैंड के बल्लेबाज लोगन वैन बीक ने जेसन होल्डर की जमकर कुटाई की और तीन छक्के और इतने ही चौके जड़ते हुए 30 रन बना डाले, जिसके जवाब में कैरेबियाई टीम सिर्फ आठ रन ही बना सकी। आखिरी ओवर का रोमांच दरअसल, नीदरलैंड को जीत के लिए आखिरी ओवर में 9 रन की दरकार थी। वेस्टइंडीज की तरफ से गेंद अल्जारी जोसेफ के हाथ में थी। जोसेफ के हाथ से छूटी पहली ही गेंद पर वैन बीक ...

शाई होप ने तोड़ा कोहली के सबसे ज्यादा शतकों का यह बड़ा रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा ODI औसत में विव रिचर्ड्स को भी पछाड़ा

Image
  शाई होप ने तोड़ा कोहली के सबसे ज्यादा शतकों का यह बड़ा रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा ODI औसत में विव रिचर्ड्स को भी पछाड़ा 2023 वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मुकाबले में नेपाल के खिलाफ शाई होप ने शतक जड़ा विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ICC Cricket World Cup Qualifiers 2023, Shai Hope Century: जिम्बाब्वे में इस वक्त 10 टीमें 2023 वनडे वर्ल्ड कप के अंतिम दो स्पॉट में जगह बनाने के लिए लड़ रही हैं. इसमें वेस्टइंडीज और श्रीलंका भी शामिल हैं. गुरुवार को 2023 वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफायर राउंड में वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच भिड़ंत हुई. इस मैच में शाई होप ने शतक जड़ किंग कोहली के शतकों का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है.  शाई होप:हमारी शुरुआत के बाद यह एक सराहनीय प्रयास था। हमें बीच में खुद को स्थिर करने का तरीका ढूंढना था ताकि गेंदबाजों को कुछ गेंदबाजी करने का मौका मिल सके। परिणाम से खुश हूं, सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है। जितना हम कर सकते हैं उतना दबाव अवशोषित करें। उनके गेंदबाज काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे. मुख्य बात यह थी कि इसे जितना संभव हो उतना गहराई तक ले जाना था। (पूरन ...